नगला भुस में युवक ने फांसी लगाई, उपचार के दौरान मौत
हाथरस । थाना चंदपा क्षेत्र के गांव नगला भुस में शुक्रवार सुबह करीब 20 वर्षीय युवक सूरज पुत्र नाथूराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। हाल ही में दोनों को साथ देखे जाने के बाद हुए विवाद से वह आहत बताया जा रहा है। घटना के बाद वह परिवार से नाराज चल रहा था। सूचना पर थाना चंदपा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का