विभाग के लिए वरदान साबित हो रहीं एएनएम, बखूबी निभा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी
अलीगढ़। जिले के कुछ स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद रिक्त होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित न होने देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी के निर्देशन में संबंधित उपकेंद्रों पर एएनएम की तैनाती की गई है, जो निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं। सीएमओ डॉ0 त्यागी ने बताया कि जिन उपकेंद्रों पर सीएचओ की नियमित तैनाती अभी नहीं हो सकी है, वहां ग्रामीण जनता को टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के लिए एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। यह स्वास्थ्य कर्मी तय दिनों में उपकेंद्रों पर पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सीएचओ की तैनाती राज्य स्तर से की जाती है और इसके लिए शासन को अवगत कराया जा चुका है। जैसे ही नई तैनाती होगी, संबंधित स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर नियमित रूप से सीएचओ की सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एएनएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी भी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपकेंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि क्षेत्रीय ग्रामीणों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहें। विभाग का लक्ष्य है कि प्रत्येक गांव तक प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख
Sonu Sood का सवाल: बरगी क्रूज हादसे पर कब रुकेगा मौत का सिलसिला?
IPL में इतिहास रचने की चाह, राहुल बोले- धोनी से प्रेरणा