भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
भोपाल : आतंकियों के लिए खतरनाक इस श्वान ने जवान के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ दिया और आतंकवादियों को ढूंढने में मदद की। K-9 के रोजर ने बम स्क्वाड टीम के साथ विस्फोटक का पता लगाया। उसने संदिग्ध वस्तु के पास बैठकर टीम को सावधान किया। उसके बाद टीम ने एक्स-रे मशीन का इस्तेमाल कर बम को निष्क्रिय कर दिया। मौका था मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित समग्र क्षमता निर्माण प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण का। इसका आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (National Security Guard-NSG) ने किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कमांडोज की तुलना बजरंगबली से की। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि सीटीजी (काउंटर टेरेरिज्म ग्रुप) बनाने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये की जो डीपीआर तैयार है, उस पर मध्यप्रदेश सरकार काम करने के लिए तैयार है।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव