बैठक के दौरान अधिकारियों पर भड़के विधायक पन्नालाल शाक्य
गुना। बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य का बयान इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. गुना में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल पर तीखा हमला किया है. तंज कसते हुए कहा कि सांसद बाद में बनना, पहले कुछ करके दिखाइए.
पन्नालाल शाक्य ने क्या कहा?
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल शाक्य द्वारा दिया गया बयान सुर्खियों में बना हुआ है. कलेक्टर कन्याल की कार्यशैली को लेकर उन्होंने तीखा प्रहार किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक संत ने कहा है कि रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून. जिला कलेक्टर इस समय जो काम कर रहे है या करवा रहे हैं, सम्मान के पात्र हैं. वे शहर की जीवनदायिनी नदी गुनिया की बहुत जोर-शोर सफाई करवा रहे हैं.
विधायक ने आगे कहा कि मैंने कलेक्टर से मीटिंग के दौरान कहा था कि गुनिया नदी और उसके आसपास अतिक्रमण हो गया है, इसे मुक्त कराया जाए. ये नदी सिंगवासा से निकलकर चिल्का तक जाती है, इसके बीच में किसी तरह का कोई अवरोध ना आए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपके पास दिल्ली, गुना और भोपाल से बहुत फोन आएंगे. आप कुशल प्रशासक हैं, इसे साबित कीजिए. इन सारी बातों के बाद विधायक ने जो कहा वो सुर्खियां बन गई है. उन्होंने कहा कि लोग आपकी तारीफ के कसीदे पढ़ रहे हैं कि आप सांसद बनें. सांसद बाद में बनना, पहले कुछ करके दिखाइए.
भीम आर्मी पर भी साधा निशाना
बीजेपी विधायक ने भीम आर्मी पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने बड़े शूरवीर हो तो अग्निवीर में भर्ती हो जाओ. इस तरह अलग से आर्मी बनाने की क्या जरूरत है. गृहयुद्ध की स्थिति बनाना चाहते हो.

एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं