डिलीवरी बॉय पर हमला, मारपीट कर 3 LPG सिलेंडर लूटे
मुरैना। मिडिल ईस्ट में जब से तनातनी शुरू हुई थी तभी से ही दुनिया भर में तेल-गैस का संकट मंडराने लगा था. इसके असर भारत में भी देखने मिला. हालांकि प्रशासन हमेशा दावा करता रहा है कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. इसी बीच एक हैरान कर देने वाली घटना मध्य प्रदेश के मुरैना से सामने आई है. यहां पर एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी करने वाले वाहन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
सिंलेडर से कर दिया हमला
इतना ही नहीं डिलीवरी बॉय के सिर पर सिंलेडर से हमला कर उसे घायल भी कर दिया. इसके बाद भीड़ में आए लोग तीन एलपीजी सिलेंडर लेकर भाग गए. हैरानी की बीत तो ये है कि एजेंसी की मालिक और कर्मचारी ने देश शाम तक इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की. यह घटना फाटक बाहर क्षेत्र में जेएस गार्डन के पास रविवार की सुबह हुई।
15-20 लोगों ने गाड़ी रुकवाई
मां बृजेश्वरी इंडेन गैस एजेंसी का कर्मचारी लालाराम सिलिंडर की होम डिलीवरी करने के लिए मिनी लोडिंग वाहन से जा रहा था. बकौल लालाराम जेएस गार्डन के पास बाइकों से आए 15-20 लोगों ने गाड़ी रुकवाई. इसके बाद जबरन सिलेंडर मांगने लगे. मना करने पर डिलीवरी बॉय के सिर पर सिलेंडर पटक दिया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा. इसके बाद तीन-चार लोग गाड़ी में चढ़कर भरे हुए सिलेंडर लेकर भाग गए।

सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार